चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

चंपावत के पुनेठी गांव के अमन जोशी का मात्र 24 वर्ष की आयु में प्रथम प्रयास में ही उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा में डिप्टी जेलर के पद पर चयन हुआ । अमन जोशी ने हाईस्कूल तक की शिक्षा ए बी सी अल्मा मेटर स्कूल चंपावत तथा इंटरमीडिएट होली विजडम चंपावत से तथा ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से तथा पोस्ट ग्रेजुएशन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से प्राप्त की
अमन जोशी के पिता कैप्टन देवी दत्त जोशी भारतीय सेना से रिटायर तथा माता मल्लिकार्जुन स्कूल चंपावत में अध्यापन करती है । अमन की सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है

Leave A Reply

Your email address will not be published.