उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

हल्द्वानी। भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धारी तहसील में तैनात पटवारी निर्मल बोरा को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी ने भूमि की नाप-जोख करने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की और रिश्वत लेते हुए पटवारी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की। टीम ने तय योजना के तहत पटवारी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने पटवारी से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Leave A Reply

Your email address will not be published.