हरिद्वार में मदन कौशिक को मिलेगी चुनौती एक ही सीट पर 9 दावेदारों ने खोला मोर्चा!

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं…हरिद्वार नगर विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर पार्टी के नेताओं के बीच हलचल बढ़ने लगी है मौजूदा विधायक और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के सामने कई नेताओं ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इस सीट से अब तक कुल 9 नेताओं की दावेदारी सामने आ चुकी है।

दरअसल हरिद्वार के डामकोठी में भाजपा के पूर्व सांसद और चुनाव पर्यवेक्षक नरेश बंसल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति, नेताओं की सक्रियता और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया बैठक में कई नेताओं ने टिकट के लिए अपना बायोडाटा भी सौंपा।

हरिद्वार नगर सीट से पूर्व मेयर मनोज गर्ग, डॉ. विशाल गर्ग, कन्हैया खेवड़िया, उज्ज्वल पंडित, राज्यमंत्री नितिन गौतम, अनिल अरोड़ा और संजय सहगल ने अपनी दावेदारी पेश की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा भी पहले टिकट की इच्छा जता चुके हैं मौजूदा विधायक मदन कौशिक को भी इस सीट का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

टिकट की दावेदारी के दौरान भाजपा नेता कन्हैया खेवड़िया सबसे ज्यादा चर्चा में रहे वह अपने समर्थकों के साथ डामकोठी पहुंचे और चुनाव पर्यवेक्षक नरेश बंसल को अपना बायोडाटा सौंपा। उन्होंने पार्टी में अपने काम और क्षेत्र में सक्रियता की जानकारी भी दी।

पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने हरिद्वार नगर के साथ रानीपुर विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि मेयर रहते हुए जिन योजनाओं को वह पूरा नहीं कर पाए…उन्हें विधायक बनकर जमीन पर उतारना चाहते हैं। हालांकि…उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जिसे टिकट देगी…वह उसके साथ खड़े रहेंगे।

भाजपा में टिकट की दौड़ केवल हरिद्वार नगर तक सीमित नहीं है महामंडलेश्वर राम मुनि महाराज ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है उन्होंने चुनाव पर्यवेक्षक नरेश बंसल के सामने अपनी बात रखी उनका कहना हैं…कि उनके गुरु जगदीश मुनि महाराज भी दो बार हरिद्वार से विधायक रह चुके हैं और वह उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ना चाहते हैं।

बैठक के बाद नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनावी तैयारियों का आकलन कर रही है हरिद्वार में कई नेताओं ने टिकट के लिए अपनी इच्छा जताई है यह लोकतंत्र में सभी का अधिकार है। पार्टी सभी दावेदारों पर विचार करेगी…उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी।

ADVERTISEMENTSAdAd
Leave A Reply

Your email address will not be published.