देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन पत्रों में संशोधन का अवसर दिया है। परिषद ने आवेदन में जरूरी सुधार के लिए पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTSAdAd

परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल के अनुसार, आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे से 26 सितंबर की मध्यरात्रि तक जारी रहेगी। इस दौरान विद्यालय स्तर से छात्र-छात्राओं के नाम, परीक्षा का माध्यम, विषय, जाति और विद्यालय संबंधी विवरण आदि में आवश्यक संशोधन किया जा सकेगा।
हालांकि, छात्र के फोटो और हस्ताक्षर में संशोधन की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र में सुधार का यह अंतिम अवसर होगा। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

परिषद ने विद्यालयों से समय सीमा के भीतर आवेदन पत्रों में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि बोर्ड परीक्षा 2027 से संबंधित अभिलेखों में किसी तरह की त्रुटि न रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.