उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास

काशीपुर: महुवाखेड़ा गंज के मढ्या देवी क्षेत्र में गुरुवार को पड़ोसी के घर गोली लगने से शिक्षिका महविश जहां की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक छीनाझपटी के दौरान गोली चलने से महविश गंभीर रूप से घायल हो गई थी। कुछ दौर में उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद साजिद और बड़ी बेटी फिजा ने घर के फर्श पर पड़े खून के धब्बों को मिटाने का प्रयास किया।

ADVERTISEMENTSAdAd

आरोप है कि साजिद ने घटनास्थल बदलने के लिए महविश के शव को अपने घर से हटाकर उसके भाई । मोहम्मद फईम को सौंप दिया और फरार हो गया। फईम की तहरीर पर पुलिस ने साजिद और उसके परिवार के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने के आरोप मे मुकदमा दर्ज किया था। उधर ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि महुवाखेड़ा गंज में युवती महविश की गोली लगने से मौत के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि साजिद ने तमंचा महुवाखेड़ा गंज निवासी युवक से लेकर घर में रखा था। घटना के दिन महविश जब साजिद के घर गई तो तमंचा देखकर साजिद की छोटी बेटी सबीना और महविश के बीच छीनाझपटी हो गई। सबीना से गोली चलने से महविश की मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.