हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई। कॉलेज में कुल 12,800 छात्र-छात्राएं मतदाता थे, जिनमें से 4,063 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कॉलेज में कुल 31.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कॉलेज के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। नैनीताल रोड पर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में एक छात्र के सिर पर चोट लगने की सूचना है। घायल छात्र को उसके साथी उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहीं, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार छात्राओं के बीच भी विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। देखते ही देखते कॉलेज के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठी फटकारकर भीड़ को मौके से खदेड़ा। पुलिस ने छात्रों को शांत रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। मतदान समाप्त होने के बाद हुई इस घटना से कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

ADVERTISEMENTS

Leave A Reply

Your email address will not be published.