हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव आज, 12,800 छात्र करेंगे मतदान

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालयों में शुमार एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर आज मतदान होगा। मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। चुनाव में कॉलेज के करीब 12,800 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

अध्यक्ष पद को लेकर इस बार मुकाबला खासा रोचक माना जा रहा है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी, एनएसयूआई और एबीवीपी के बागी प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। छात्र संघ चुनाव में युवाओं के बीच राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों की भी नजरें इस चुनाव पर टिकी हुई हैं।

चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। जिलाधिकारी ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए चार मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। एसपी सिटी, सीओ समेत पुलिस के अन्य अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

मतदान समाप्त होने के बाद दोपहर बाद मतगणना शुरू होगी। देर रात तक छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित होने की संभावना है। चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Leave A Reply

Your email address will not be published.