खबर शेयर करें –
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है, धीरज बिष्ट को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है, आर्यन बेलवाल जो लंबे समय से ABVP में लिए काम कर रहे थे और छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे लेकिन ABVP ने उनका टिकट काट दिया है ऐसे में आर्यन बेलवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बगावत कर दी है और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है आर्यन के साथ काफी संख्या में छात्रों का समूह है जो उनका समर्थन कर रहा है, इसके साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े कुमाऊँ संयोजक और जिला संयोजक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने भी अपने पदों से इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि ABVP ने शहर की ITI गैंग के एक बदमाश को टिकट दिया है जबकि पार्टी के लिए छात्रों के बीच लम्बे समय से कार्य कर रहे समर्पित आर्यन बेलवाल को टिकट नहीं दिया गया है इसका खामियाजा उन्हें छात्रसंघ चुनाव में भुगतना पड़ेगा, इसके बाद अब एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है जिसमें NSUI के मेहुल शाह ABVP के धीरज बिष्ट और निर्दलीय आर्यन बेलवाल में कांटे की टक्कर मानी जा रही है लेकिन ABVP की एक बड़ी टीम इस्तीफा देकर आर्यन बेलवाल के समर्थन में उतर गई है।


