हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में घर आने-जाने वाले एक युवक पर दोस्त की बहन को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है।

ADVERTISEMENTSAdAd

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कैनाल रोड काठगोदाम निवासी विवेक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी पीड़िता वर्तमान में अपने परिवार के साथ काठगोदाम में रहती है।

आरोप है कि ताऊ के बेटे के दोस्त विवेक ने बीमारी का फायदा उठाकर नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद आरोपी उसे अयोध्या ले गया, जहां उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए गए।

बाद में किसी अन्य युवती के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने पर आरोपी ने पीड़िता को कार से कुचलकर मारने का प्रयास भी किया। विरोध करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने जान से मारने धमकी दी। पुलिस जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.