हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद

हल्द्वानी। भुजियाघाट के पास पैर फिसलने से गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य टम्टा का शव बरामद हो गया। युवक रामपुर रोड स्थित टीपी नगर क्षेत्र का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार, आदित्य टम्टा भुजियाघाट के पास गौला नदी में बह गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और फायर टीम ने युवक की तलाश के लिए अभियान चलाया। काफी तलाश के बाद आदित्य का शव राजपुरा क्षेत्र में गौला नदी के किनारे बरामद हुआ।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAdAd
Leave A Reply

Your email address will not be published.