खबर शेयर करें –
गौला नदी में नहाते समय 17 वर्षीय किशोर बहा, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र के भुजियाघाट के पास शनिवार को गौला नदी में नहाते समय एक 17 वर्षीय किशोर पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बह गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोर की तलाश शुरू कर दी।


जानकारी के अनुसार रामपुर रोड निवासी अशोक टम्टा का 17 वर्षीय पुत्र आदित्य टम्टा भुजियाघाट क्षेत्र में गौला नदी में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसके साथ ही SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों को भी तलाश अभियान में लगाया गया है। टीमें नदी के आसपास संभावित स्थानों पर लगातार सर्च कर रही हैं।
घटना के बाद किशोर के परिजनों में चिंता का माहौल है। पुलिस और राहत दल आदित्य टम्टा की तलाश में जुटे हुए हैं।
