खबर शेयर करें –
ऋषिकेश। पुराना रेलवे रोड के पास स्थित होटल गंगा इन को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में सील कर दिया गया है। मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) की टीम ने होटल को सील किया।
पुलिस के अनुसार होटल गंगा इन में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में जानसठ निवासी सोफियान को गिरफ्तार किया गया था।


जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िता को होटल से बाहर ले जाते समय वहां लगे CCTV कैमरे बंद कर दिए गए थे। इस मामले में पुलिस ने होटल मैनेजर वैभव गुप्ता, निवासी मार्ग नंबर-दो, देहरादून रोड, ऋषिकेश और होटल संचालक राहुल अग्रवाल, निवासी अद्वैतानंद मार्ग, ऋषिकेश को भी गिरफ्तार किया था।
जांच में एक और युवक का नाम सामने आया
पुलिस को जांच के दौरान मुख्य आरोपित सोफियान के एक अन्य दोस्त मुस्तफा के भी होटल पहुंचने की जानकारी मिली। उस पर होटल के कमरे में साक्ष्य मिटाने का आरोप है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
होटल सील किए जाने की कार्रवाई के बाद अब मामले में पुलिस और संबंधित विभागों की जांच आगे बढ़ रही है।
