लालकुआं : (दुखद) समाजसेवी एवं युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

लालकुआं। क्षेत्र के समाजसेवी एवं युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आज तड़के आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है वही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यहां वार्ड नंबर चार आजाद नगर निवासी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री दिनेश लोहनी की गत रात्रि अचानक तबीयत खराब हुई, जिन्हें परिजनों द्वारा तुरंत ही बरेली के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां आज तड़के हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। 35 वर्षीय दिनेश लोहनी अविवाहित थे, पिछले वर्ष ही उनके पिता वरिष्ठ समाजसेवी आनंद बल्लभ लोहानी का निधन हुआ है। वह दिवंगत वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता कीर्ति लोहनी के सबसे छोटे भाई थे। उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दिनेश लोहानी की अंतिम यात्रा आज प्रातः 10 बजे निकाली जाएगी, तथा रानीबाग स्थित चित्र शिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAdAd
Leave A Reply

Your email address will not be published.