बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।

पिछले दो वर्षों से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं

ADVERTISEMENTS

जहाँ आज की पीढ़ी मोबाइल और खेलों में व्यस्त नजर आती है, वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय मजकोट में अध्ययनरत। ग्राम- मजकोट, जिला- बागेश्वर, उत्तराखंड कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो पूरे देश के लिए प्रेरणादायक बन गया है। सोशल मीडिया पर ‘एनवायरमेंट हीरो’ के नाम से प्रसिद्ध गोलू पुरी पांच वर्ष की उम्र से ही और पिछले दो वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

वे न केवल पौधे लगाते हैं, बल्कि उनकी देखभाल और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य भी करते हैं। उनके इन प्रयासों को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने सराहा है,

गोलू पुरी का कहना है कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और इन्हें बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उनकी सोच और कार्यशैली ने यह साबित कर दिया है कि उम्र कभी भी बड़े बदलाव की राह में बाधा नहीं बनती।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनका यह योगदान आज देश के युवाओं के लिए एक मजबूत संदेश और प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।

ADVERTISEMENTS

Leave A Reply

Your email address will not be published.