धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

देहरादून: राजधानी देहरादून में सड़क किनारे बनी एक अवैध संरचना को प्रशासन ने हटा दिया। नरकंडा रोड पर हुई इस कार्रवाई में नगर प्रशासन और नगर निगम की टीम शामिल रही।

डीएम आशीष चौहान के मुताबिक करीब दो महीने पहले इस संरचना को लेकर शिकायत मिली थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराई गई। जांच में संबंधित भूमि सरकारी पाई गई।

ADVERTISEMENTSAdAd

प्रशासन के अनुसार कार्रवाई से पहले मौके पर नोटिस चस्पा किया गया था। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को नगर प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और संरचना को हटा दिया।

डीएम ने बताया कि सरकारी जमीन पर बनी इस संरचना को हटाकर भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया है।

प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 597 अवैध मजारों को हटाकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जा चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.