उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

देहरादून: उत्तराखंड में 26 और 27 सितंबर को मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के कई क्षेत्रों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान चारधाम यात्रा भी जारी है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी की है।

गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी जिलाधिकारियों से मौसम और यात्रा मार्गों की स्थिति को लेकर जानकारी ली। जिलों से मिले फीडबैक और स्थानीय परिस्थितियों की समीक्षा के बाद फिलहाल चारधाम यात्रा को स्थगित नहीं करने का फैसला लिया गया है।

प्रशासन ने तय किया है कि अगर यात्रा मार्ग पर भारी बारिश या मौसम की स्थिति प्रतिकूल होती है तो यात्रियों को आगे जाने की अनुमति देने के बजाय नजदीकी होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा। यात्रियों को मौसम सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही आगे भेजने की व्यवस्था परिस्थितियों के अनुसार की जाएगी।

आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर मौसम और सड़कों की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों को यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने चारधाम यात्रियों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा करें। स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और भारी बारिश या खराब मौसम के दौरान सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा लिए गए फैसलों में सहयोग करें।

प्रशासन का कहना है कि यात्रा को रोकने के बजाय मौसम और स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौके पर निर्णय लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Leave A Reply

Your email address will not be published.