एशियन गेम्स 2026 में भारत के 6 मेडल, शूटिंग का दबदबा
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का पदक अभियान जारी है। 21 सितंबर तक भारत के खाते में कुल 6 मेडल आ चुके हैं। इनमें 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत को अभी तक गोल्ड मेडल का इंतजार है।
भारतीय दल के लिए इस शुरुआती चरण में शूटिंग सबसे ज्यादा पदक दिलाने वाला खेल रहा है। अब तक भारत के 6 में से 5 मेडल शूटिंग से आए हैं, जबकि एक ब्रॉन्ज मेडल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मिला है।
भारत अब तक 6 मेडल जीत चुका है। इनमें 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। सोमवार को मेंस 10 मीटर राइफल के इंडिविजुअल्स इवेंट में हिमांशु ढिल्लों (252.4 अंक) को सिल्वर और रुद्रांश पाटिल (230.9 अंक) को ब्रॉन्ज मिला। चीन के शेंग लिहाओ (254.2 अंक) ने गोल्ड जीता।
टीम इवेंट में भारत ने सिल्वर जीता। पार्थ माने, रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों वाली टीम 1890.1 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। चीन (1899.9 अंक) पहले और कोरिया (1884.2 अंक) तीसरे स्थान पर रहे।
इस बीच सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्टस के विवादित मुकाबले में ब्रॉन्ज हासिल किया। यह इस खेल में एशियाड का पहला मेडल भी है।
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास
भारत को शूटिंग के अलावा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी पदक मिला है। सुचिका तारियाल ने महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा।
यह एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA पदक है। सुचिका का पदक भारत के कुल 6 पदकों में शामिल है।
21 सितंबर के अपडेट के अनुसार भारत 10वें स्थान पर है। भारत के खाते में 0 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज हैं। मेडल टैली में चीन 23 पदकों के साथ सबसे ऊपर है, जिसमें 14 गोल्ड शामिल हैं। जापान 21 और दक्षिण कोरिया 16 पदकों के साथ उसके पीछे हैं।
हालांकि एशियन गेम्स अभी शुरुआती दौर में हैं और कई महत्वपूर्ण स्पर्धाओं के मुकाबले बाकी हैं। इसलिए भारतीय पदक संख्या में आगे और बदलाव होना तय है।
गोल्ड का इंतजार जारी
भारत ने अब तक जिन छह पदकों पर कब्जा किया है, उनमें गोल्ड शामिल नहीं है। चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज के साथ भारतीय दल की शुरुआत हुई है। अब नजर उन स्पर्धाओं पर है जहां भारतीय खिलाड़ी स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।
शूटिंग के अलावा बॉक्सिंग, हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन और अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों का अभियान जारी है। पुरुष कबड्डी टीम ने जापान को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की, जबकि महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया।
एशियन गेम्स 2026 में भारत का पदक अभियान अभी लंबा है। शुरुआती छह पदकों में शूटिंग का बड़ा योगदान रहा है, जबकि अब भारतीय खिलाड़ियों की नजर गोल्ड मेडल के साथ पदकों की संख्या बढ़ाने पर होगी।