देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT रुड़की में छात्र की मौत, पुलिस खंगाल रही वजह

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की से एक दुखद खबर सामने आई है। संस्थान में पढ़ने वाले बीएस-एमएस द्वितीय वर्ष के 20 वर्षीय छात्र ने गुरुवार देर रात आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही आईआईटी परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक छात्र की पहचान आयुष राजोरिया (20) पुत्र शैलेश राजोरिया के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन का रहने वाला था।

छात्र की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र के माता-पिता भी आईआईटी रुड़की परिसर पहुंच गए। जवान बेटे की मौत से परिवार में दुख का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आ सकेंगे।

ADVERTISEMENTSAdAd
Leave A Reply

Your email address will not be published.