खबर शेयर करें –
देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है। निगम की एमडी रीना जोशी ने गुरुवार को 21 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में चार मंडलीय अधिकारियों के साथ 17 सहायक महाप्रबंधकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, देहरादून के मंडलीय प्रबंधक (संचालन) सुरेश चौहान को मुख्यालय में उपमहाप्रबंधक (संचालन) के साथ कुंभ मेला (आईएसबीटी देहरादून और दिल्ली) का नोडल अधिकारी बनाया गया है। पदोन्नति के बाद प्रतीक जैन को देहरादून, पूजा जोशी को टनकपुर और आलोक कुमार बनवाल को नैनीताल मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा एसपी मनराल को ग्रामीण से देहरादून, अमित सैनी को रुड़की से कोटद्वार, विशाल चंद्रा को हरिद्वार से देहरादून और राजीव गुप्ता को मुख्यालय से हरिद्वार भेजा गया है।
पदोन्नति के बाद राजेंद्र आर्य को काशीपुर, अनुराग पुरोहित को कोटद्वार से रुड़की डिपो का एजीएम बनाया गया है। वहीं नवीन आर्य को रुद्रनगर से पिथौरागढ़ और धर्मानंद जोशी को अल्मोड़ा के साथ बागेश्वर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रकाश आर्य को मंडलीय कार्यशाला नैनीताल का एजीएम नियुक्त किया गया है।
निगम प्रबंधन के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव और विभिन्न डिपो एवं मंडलों के कामकाज को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनातियों से परिवहन निगम के संचालन और प्रबंधन में तेजी आने की उम्मीद है।


