उत्तराखंड में जंगल सफारी और नेचर ट्रेल को मिलेगा बढ़ावा, वन विभाग ने बनाया बड़ा प्लान

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

देहरादून: उत्तराखंड में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी तेज हो गई है प्रदेश में 30 से अधिक पर्यटन योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए वन विभाग ने पर्यटन विभाग से सहयोग मांगा है…इसके लिए वन विभाग ने पर्यटन सचिव को पत्र लिखकर विभाग के सूचीबद्ध कंसल्टेंट की सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

दरअसल वन विभाग के इको टूरिज्म विंग ने प्रदेश के अलग-अलग वन क्षेत्रों में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए 30 से ज्यादा योजनाओं की रूपरेखा तैयार की है इन योजनाओं में जंगल सफारी, नेचर ट्रेल, बर्ड वॉचिंग और प्रकृति से जुड़ी अन्य पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना शामिल है…इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।

हालांकि…इन योजनाओं को शुरू करने से पहले विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करना जरूरी है। बजट की कमी के कारण वन विभाग के सामने डीपीआर तैयार कराने की चुनौती बनी हुई है ऐसे में विभाग चाहता है…कि योजनाओं के लिए बजट उपलब्ध होने से पहले ही डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

इसी को देखते हुए मुख्य वन संरक्षक (CCF) इको टूरिज्म पीके पात्रो ने पर्यटन सचिव को पत्र भेजकर कंसल्टेंट की सेवाएं देने का अनुरोध किया है। यदि पर्यटन विभाग इस प्रस्ताव पर सहमति देता है तो वन विभाग को बिना अतिरिक्त खर्च के डीपीआर तैयार कराने में मदद मिल सकती है।

सीसीएफ इको टूरिज्म पीके पात्रो के मुताबिक, पर्यटन सचिव को पत्र भेजा जा चुका है और अब उनके जवाब का इंतजार है उम्मीद है कि पर्यटन विभाग इस प्रस्ताव पर सकारात्मक सहयोग करेगा इससे प्रदेश में इको टूरिज्म से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने का रास्ता आसान हो सकता है।

अब पर्यटन विभाग की सहमति के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय होगी यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो उत्तराखंड के वन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTSAdAd
Leave A Reply

Your email address will not be published.