देहरादून में 24 घंटे के अंदर तीन हत्याओं से मचा हड़कंप

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पिछले 24 घंटे के भीतर हुई तीन हत्याओं से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है अलग-अलग इलाकों में हुई इन वारदातों ने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है…सबसे चौंकाने वाली घटना राजपुर थाना क्षेत्र के चलांग कुल्हन में सामने आई…जहां नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक बेटे ने अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब 7:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चलांग कुल्हन निवासी 62 वर्षीय मदन राणा पर उनके बेटे ने चाकू से हमला कर दिया है सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मदन राणा को 108 एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया हालांकि गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि 35 वर्षीय आरोपी नितिन राणा नशे का आदी है सोमवार शाम वह अपने भांजे ऋषभ रावत से नशा खरीदने के लिए पैसे मांग रहा था भांजे ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी दरांती लेकर उस पर हमला करने दौड़ पड़ा ऋषभ ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसी बीच पिता मदन राणा बेटे को रोकने और समझाने पहुंचे। बताया जा रहा है…कि पिता की डांट से गुस्साए नितिन ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में मदन राणा गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पहली घटना सुरी चौक की देहरादून के सुरी चौक पर लड़कों के बीच हुए विवाद में 15 वर्षीय अर्श की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अर्श के दोस्त उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वहां से चले गए परिवार ने इस मामले में दोस्तों पर शक जताया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दूसरी घटना रायपुर की रायपुर थाना क्षेत्र के तल्ला अधोईवाला में संपत्ति विवाद को लेकर एक युवक की खुखरी से हमला कर हत्या कर दी गई मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई है इस हमले में उसका चचेरा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रही इन तीन हत्याओं ने देहरादून में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। खासकर नशे के लिए पैसों के विवाद में बेटे द्वारा पिता की हत्या किए जाने की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

ADVERTISEMENTSAdAd
Leave A Reply

Your email address will not be published.