खबर शेयर करें –
रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में देर रात एक आरा मशीन में अचानक भीषण आग लग गई आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में आरा मशीन को भारी नुकसान होने की आशंका है।
जानकारी के मुताबिक…आग खताड़ी क्षेत्र के चुना भट्टा इलाके में स्थित एक आरा मशीन में लगी। देखते ही देखते आग ने वहां रखी लकड़ी, बुरादे और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
ADVERTISEMENTS
मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया आग ज्यादा फैलने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ी स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि दीपावली के दौरान जलाए गए पटाखों की कोई चिंगारी आरा मशीन में रखी लकड़ी या बुरादे तक पहुंच गई होगी…जिससे आग भड़क उठी। हालांकि आग लगने की असली वजह अभी सामने नहीं आई है।
फायर अधिकारी गोपाल सिंह रावत के मुताबिक आग मुख्य रूप से आरा मशीन में रखे बुरादे और लकड़ी के वेस्टेज में लगी थी दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।
फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है…इस घटना के बाद पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने और ज्वलनशील सामान के आसपास सुरक्षा इंतजाम रखने की जरूरत एक बार फिर सामने आई है।


