उत्तराखंड के दो शहरों में सनसनी, रामनगर में महिला की मौत पर हत्या का शक, देहरादून में पेंटर की मौत का राज बरकरार

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई छोई गांव के किशनपुर पड़ाव में 58 वर्षीय महिला का शव उसके घर से कुछ दूरी पर अर्द्धनग्न हालत में मिला घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान विमला देवी (58) पत्नी स्वर्गीय खिलाफ सिंह के रूप में हुई है बताया जा रहा है…कि मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा देखा इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

वहीं मृतका के परिजनों ने गांव में रहने वाले एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है पुलिस इस मामले में पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 10:15 बजे महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी महिला घर में अकेली रहती थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

देहरादून राजधानी देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र के चोरखाला में 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मृतक की पहचान सलीम अहमद के रूप में हुई है…वह पेशे से पेंटर था और अपनी बहन के मकान में अकेले रहता था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTSAdAd
Leave A Reply

Your email address will not be published.