खबर शेयर करें –
लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर लगातार दूसरे दिन एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई दो दिनों के भीतर रेलवे ट्रैक पर दो शव मिलने से स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को रेलवे कंट्रोल रूम मुरादाबाद से लक्सर पुलिस को सूचना मिली कि लक्सर-रायसी के बीच रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 19 के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है सूचना मिलते ही रायसी चौकी क्षेत्र के उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तो करीब 45 से 50 साल का एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने की कोशिश की गई…लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
गौरतलब है…कि सोमवार को भी लक्सर क्षेत्र के डोसनी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिला था लगातार दो दिनों तक रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की घटनाओं ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है।
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि दोनों शवों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं…इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।


