खबर शेयर करें –
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट, DBT से खाते में आएगी राशि
देहरादून। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट के लिए DBT के माध्यम से धनराशि देने की घोषणा की। यह घोषणा एक छात्रा के ऑनलाइन पढ़ाई के लिए डिवाइस की जरूरत से जुड़े सवाल के बाद की गई।


कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित 140 विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान के तहत 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने विचार और सुझाव साझा किए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के उपयोगी सुझावों को योजनाओं और नीति-निर्धारण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
