देहरादून : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

देहरादून: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिछह अक्तूबर रखी गई है।

ADVERTISEMENTSAdAd

बोर्ड सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल के मुताबिक स्नातक उर्तीण युवाओं को डीएलएड में प्रवेश के लिए 18 नवंबर को 29 शहरों में परीक्षा होगी। कुल 650 सीटों में से विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 325, कला और वाणिज्य वर्ग के लिए 325 सीटें होंगी। प्रत्येक डायट में दोनों वर्ग की 50 सीटें होंगी। मेरिट के आधार पर डायट में डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश

650 सीटों के लिए 18 नवंबर को होगी परीक्षा छह अक्तूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

पर मिलेगा। विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आवेदन अधिकारिक वेबसाइट www.ukdeled.com ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। डीएलएड में प्रतिवर्ष 35 हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है। जबकि प्रवेश परीक्षा फीस सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रुपये, अनुसूचित जाति जनजाति के लिए 300 और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये निर्धारित की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.