उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

ऊधम सिंह नगर: शांतिपुरी क्षेत्र की 8 सहकारी दुग्ध समितियों में शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। खास बात यह रही कि सभी 8 समितियों में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनाव हुआ। किसानों ने आपसी सहमति से अध्यक्षों का चयन किया।

चुनाव के दौरान चुनाव अधिकारी, समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे। निर्विरोध चुनाव को क्षेत्र में किसानों की आपसी एकता और भाईचारे से जोड़कर देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAdAd

इन समितियों में चुने गए अध्यक्ष

शांतिपुरी नंबर 1 दुग्ध समिति से भूपाल ठठोला अध्यक्ष चुने गए।

खमिया नंबर 2 दुग्ध समिति से हेमा कौरंगा को अध्यक्ष बनाया गया।

ढकानी दुग्ध समिति से चंद्रकला कौरंगा अध्यक्ष चुनी गईं।

नया प्लॉट दुग्ध समिति से खुशाल सिंह को अध्यक्ष चुना गया।

शांतिपुरी नंबर 4 दुग्ध समिति से नारायण सिंह अध्यक्ष बने।

सिसमानी दुग्ध समिति से हरीश चंद्र पांडे को अध्यक्ष चुना गया।

राघव नगर दुग्ध समिति से संजय कुशवाहा अध्यक्ष बने।

आनंदपुर कटिंग दुग्ध समिति से मंजू देवी को अध्यक्ष चुना गया।

इंदर सिंह मेहता ने दी बधाई

ऊधम सिंह नगर दुग्ध संघ के डायरेक्टर इंदर सिंह मेहता ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शांतिपुरी क्षेत्र के किसानों ने निर्विरोध चुनाव कराकर एकता और भाईचारे का उदाहरण पेश किया है।

इंदर सिंह मेहता ने उम्मीद जताई कि सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुग्ध उत्पादकों के हित में काम करेंगे। साथ ही समितियों से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने और दूध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने में सहयोग करने वाले सभी किसानों का आभार जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.