खबर शेयर करें –
नैनीताल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत
हल्द्वानी। नैनीताल जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज की। रविंद्र सिंह रैकुनी को नैनीताल जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया।


रविंद्र सिंह रैकुनी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि रैकुनी के नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक किसानों, सहकारिता से जुड़े लोगों और आम जनता के हित में बेहतर कार्य करेगा। निर्विरोध चुनाव को भाजपा के लिए सहकारिता क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
