उत्तराखंड: आंगनबाड़ी केंद्र में शुरू हुआ पोषण माह, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है खास? पढ़िए…

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

हल्द्वानी: बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बच्चों, स्तनपान कराने वाली माताओं और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के प्रयासों की सराहना की गई।

ADVERTISEMENTSAdAd

कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका सरनजीत कौर ने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार के साथ महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित योजनाओं की जानकारी देना है।

इस अवसर पर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों से कई व्यंजन तैयार किए। इन व्यंजनों का निरीक्षण किया गया और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में सरनजीत कौर, पूजा जोशी, प्रभा कांडपाल, गीता चौधरी, तुलसी पंत, दीपा मिश्रा, भावना भट्ट, ममता मिश्रा, रमा त्रिपाठी और सुमन मौजूद रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.