उत्तराखंड: रेलवे क्रॉसिंग पर रोज की परेशानी होगी खत्म? ROB को लेकर रेल मंत्री ने दिया आश्वासन

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

देहरादून। डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। इस मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने कदम बढ़ाया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि ROB निर्माण की व्यवहार्यता यानी फीजिबिलिटी जांच कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में बढ़ते यातायात और आम लोगों की परेशानी को देखते हुए डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर KM-01 स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर ROB बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय रेल मंत्री के सामने रखा था।

ADVERTISEMENTSAdAd

अब रेल मंत्रालय की ओर से इस प्रस्ताव की फीजिबिलिटी जांच शुरू की गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि फिलहाल ROB निर्माण को मंजूरी मिलने की बात नहीं कही गई है।

डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात की समस्या को देखते हुए ROB बनने से लोगों को काफी सुविधा मिल सकती है। रेलवे फाटक पर ट्रेनों के गुजरने के दौरान रुकने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री की ओर से रखे गए प्रस्ताव पर केंद्र सरकार द्वारा व्यवहार्यता जांच शुरू किए जाने से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है। अब सभी की नजर फीजिबिलिटी रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर रहेगी।

फिलहाल ROB निर्माण की अंतिम मंजूरी फीजिबिलिटी जांच पूरी होने के बाद ही तय होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.