देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के अन्तर्गत अनुदेशक एवं अन्य तकनीकी संवर्ग के विज्ञापित पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 20.11.2024 से दिनांक 14.12.2024 तक अलग-अलग पालियों में आयोजित की गई।

उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर आयोग की विज्ञप्ति संख्या-परीक्षा (गोपन)/37/2025-26 दिनांक 15 मई, 2025 के द्वारा विज्ञापन संख्या-63 दिनांक 25-09-2024 के अन्तर्गत विज्ञापित ड्राफ्ट्समैन, ट्रेसर, टैक्नीशियन ग्रेड-2 (विद्युत), मैन्टेनेन्स एसिस्टेन्ट, इलेक्ट्रीशियन, ट्यूबवेल रिपेयर, प्लम्बर, इन्स्ट्रयूमेन्ट रिपेयर व टैक्नीशियन ग्रेड-2 के सापेक्ष निर्धारित अनुपात में अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई। जिनकी अभिलेख सन्निरीक्षा दिनांक 26-05-2025 से दिनांक 30-05-2025 तक आयोग कार्यालय में की गई।

ADVERTISEMENTSAdAd

अभिलेख सन्निरीक्षा में उपरान्त आयोग की विज्ञप्ति संख्या-41, दिनांक 25.06.2025 तथा विज्ञप्ति (संशोधन) संख्या-परीक्षा (गोपन) / 94/2025-26, दिनांक 21 जुलाई, 2025 द्वारा प्रारूपकार, टैक्नीशियन ग्रेड-2, प्लम्बर, बेंतकला प्रशिक्षक, नलकूप मिस्त्री व अन्य पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के द्वारा विभाग एवं ट्रेड की दी गई वरीयता के आधार पर श्रेष्ठताक्रम में अर्ह अभ्यर्थियों की विभागवार औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई।

उक्त के क्रम में आयोग द्वारा विभिन्न ट्रेड में चयन संस्तुतियां प्रेषित किये जाने के उपरान्त प्रारूपकार, टैक्नीशियन ग्रेड-2 (विद्युत) तथा नलकूप मिस्त्री में अवशेष पदों के सापेक्ष दिनांक 15-05-2025 को जारी अभिलेख सन्निरीक्षा की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में श्रेष्ठता क्रम में अर्ह अभ्यर्थियों की चयन संस्तुति की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.