बिहार-यूपी समेत 22 राज्यों में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 12 घंटों के भीतर इन क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से आगामी 7 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मानसून काफी सक्रिय रहेगा और बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।