हल्द्वानी: बनभूलपुरा में हत्या से हड़कंप, घर के अंदर मिला युवक का शव

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हत्या से हड़कंप, घर के अंदर मिला युवक का शव

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान 29 वर्षीय अमन ठाकुर के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के हापुड़ का रहने वाला बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAdAd

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमन की हत्या तार से गला काटकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के पीछे अवैध संबंधों को लेकर शक की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
घटना की सूचना मिलने पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में एक महिला के दामाद से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या के कारणों तथा इसमें शामिल लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.