हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर

हल्द्वानी। शहर के एक बड़े कारोबारी के दो बेटे रविवार रात अलग-अलग कमरों में बेहोश मिले। मां ने देखा तो रिश्तेदार की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। रविवार शाम करीब 7:30 बजे से सोमवार देर रात तक उन्हें होश नहीं आया। दोनों हालत नाजुक बनी हुई है। की

ADVERTISEMENTSAdAd

जानकारी के अनुसार, एक बच्चे की उम्र 17 तो दूसरे की 12 वर्ष है। रविवार शाम करीब 7:30 बजे उन्हें एसटीएच लाया गया था। यहां दोनों की हालत को देखते हुए तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया।

चिकित्सकों के अनुसार दोनों में एक से लक्षण दिखाई दिए हैं। कुछ-कुछ समय पर एक किशोर के हाथ-पैरों में हलचल दिखाई दे रही है लेकिन दूसरा किशोर पूरी तरह बेसुध है। दोनों बच्चों की मेडिकल जांच कराई गई है लेकिन अब तक की रिपोर्ट सामान्य आई हैं।

अब तक चिकित्सक मुख्य समस्या का पता नहीं लगा पाए हैं। हालांकि दोनों की मेडिकल जांच कराई गई हैं लेकिन कुछ रिपोर्ट सामान्य हैं और कुछ का इंतजार है। वहीं मामला संदिग्ध होने की वजह से चिकित्सक भी इस बारे में बताने से बचते दिखाई दिए। माई

फिलहाल दोनों 24 घंटे से अधिक समय से बेहोश हैं। दोनों की शुगर कम आई है। होश में आने के बाद एमआरआई कराई जाएगी। दोनों को आईसीयू में रखा गया है और

लगातार निगरानी की जा रही है। प्रो. अरुण जोशी, एमएस, एसटीएच

Leave A Reply

Your email address will not be published.