खबर शेयर करें –
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
लालकुआं। वार्ड नंबर-2 निवासी एवं सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में कार्यरत श्री दीवान सिंह बिष्ट की सुपुत्री शिवानी बिष्ट ने नायब तहसीलदार पद हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
शिवानी बिष्ट की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि शिवानी की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
