उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर महाविद्यालय में पहला एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस.एच. नयाल के दिशा-निर्देशन में हुआ।

कार्यक्रम के पहले सत्र में NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीता बिष्ट ने अतिथियों और छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। इसके बाद स्वयंसेवकों ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया और राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य “मैं नहीं बल्कि आप” का संदेश दिया।

शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके साथ ही परिसर में पौधरोपण भी किया गया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में छात्र-छात्राओं के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली और निबंध प्रतियोगिता शामिल रही। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया।

तीसरे सत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की एंटी ड्रग समिति के संयोजक प्रो. सचिन रस्तोगी ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों और इससे दूर रहने को लेकर जागरूक किया।

प्राचार्य प्रो. एस.एच. नयाल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य स्वयंसेवकों को समाज सेवा से जोड़ना और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

कार्यक्रम में प्रो. नरेश गंगवार, प्रो. सिद्धार्थ गौतम, पुस्तकालय अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी, कार्यालय से सुशील कुमार, अर्जुन बगड़वाल, ललित परिहार, हेम कुमार, विक्रम सिंह और दीपक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पिंकी, रश्मि बिष्ट, शांति बिष्ट, किरण, विनीता बोरा, प्रियंका, उर्मिला, नेहा नेगी, गीतिका बिष्ट, रजनी, तनु, प्रिया, गौरव, नीरज, योगेश, रितेश आर्य, अंजलि, सुमन, लता, रोशनी, कविता, अभिषेक, दीक्षा, सुषमा सहित कई छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTS

Leave A Reply

Your email address will not be published.