खबर शेयर करें –
80 लाख की स्मैक संग सब्जी बेचने वाला दबोचा
देहरादून। राजपुर थाना पुलिस और एएनटीएफ ने पुरकुल रोड स्थित जंगल मंगल तिराहे के पास से 259 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी सब्जी बेचने की आड़ में नशा तस्करी का धंधा कर रहा था।


एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि पकड़े गए आरोपी 52 वर्षीय राशिद निवासी एमडीडीए कॉलोनी, केदारपुरम ने पूछताछ में बताया कि वह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सब्जी की ठेली लगाता है। जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मिर्जापुर से एक तस्कर से यह खेप लेकर आया था।
