उत्तराखंड: महालक्ष्मी मंदिर में धामी-नितिन नवीन ने टेका माथा, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले के दौरे के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा की और मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTSAdAd

मंदिर में पूजा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.