उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के चोरगलिया क्षेत्र में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही चोरगलिया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने मकानों के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक 27 सितंबर 2026 को लाखनमंडी क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान एक आम का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से अतीक अहमद निवासी मस्जिद रोड, लाखनमंडी के मकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल UK06AB7823 समेत अन्य सामान भी पेड़ के नीचे दब गया।

इसी दौरान पेड़ मुकेश राम निवासी लाखनमंडी के मकान पर भी गिर गया। हादसे में उनके पिता हरीश राम, उम्र 49 वर्ष, के हाथ में चोट आई। वहीं उनकी 18 वर्षीय बेटी मुस्कान को भी गुम चोटें आईं।

पेड़ गिरने के बाद मकान के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर चोरगलिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने मकानों में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पेड़ गिरने से दोनों मकानों और उनके अंदर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

ADVERTISEMENTS

Leave A Reply

Your email address will not be published.