खबर शेयर करें –
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 06 सितम्बर, 2026 को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में कही कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। साथ ही पर्वतीय जनपदों में लगातार हो रही वर्षा के कारण जनपद ऊधम सिंह नगर अन्तर्गत बहने वाली नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है।
उक्त कराणों से विद्यालय में जाने वालें छात्र/छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत जनपद ऊधम सिंह नगर के अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय, अद्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा-12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्रओं तथा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों हेतु दिनांक 07-09-2026 (सोमवार) को 01 दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है।


अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। दिनांक- सितम्बर, 2026


