उत्तराखंड: छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि, कायरा भंडारी ने एक साथ जीत लिए चार गोल्ड मेडल

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

हल्द्वानी। उत्तराखंड की युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी कायरा भंडारी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। हल्द्वानी में आयोजित स्टेज 3rd उत्तराखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में कायरा ने चार अलग-अलग वर्गों में गोल्ड मेडल जीते।

कायरा ने अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर महिला वर्ग में हिस्सा लिया और चारों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले पौड़ी में आयोजित राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता में भी कायरा चार वर्गों में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS

चार वर्गों में हासिल किया पहला स्थान

हल्द्वानी की प्रतियोगिता में कायरा ने अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर महिला वर्ग में मुकाबला किया। चारों वर्गों में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

2026 में यह उनका दूसरा ऐसा प्रदर्शन है…जिसमें उन्होंने राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता के चार अलग-अलग वर्गों में गोल्ड मेडल जीते हैं।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुकी हैं

कायरा की उपलब्धियां केवल राज्य स्तर तक सीमित नहीं हैं। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत और उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

कायरा का जन्म 28 सितंबर 2013 को हुआ। करीब 9-10 साल की उम्र में उन्होंने राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रणाली में अपनी जगह बनानी शुरू की। साल 2023 में उनका नाम टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज हुआ।

इसके बाद 2024 में उन्होंने अंडर-15 वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। 2025 में भी उन्होंने अंडर-13 से लेकर अंडर-19 और महिला वर्ग तक अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

पढ़ाई के साथ रोजाना आठ घंटे अभ्यास

कायरा ने बताया कि वह रोजाना करीब आठ घंटे खेल का अभ्यास करती हैं और बाकी समय पढ़ाई के लिए देती हैं। कम उम्र में टेबल टेनिस में लगातार बेहतर प्रदर्शन के पीछे उनकी मेहनत और नियमित अभ्यास अहम है।

टेनिस से शुरू हुआ था खेल का सफर

कायरा की मां लतिका भंडारी के अनुसार कायरा पहले लॉन टेनिस खेलती थीं। उनकी फुर्ती को देखते हुए उन्होंने कायरा को टेबल टेनिस खेलने की सलाह दी। इसके बाद कायरा ने इस खेल में लगातार अभ्यास किया और आगे बढ़ती गईं।

लतिका भंडारी ने कहा कि हल्द्वानी की प्रतियोगिता में चारों वर्गों में गोल्ड मेडल जीतकर कायरा ने अपना प्रदर्शन बरकरार रखा है। उनकी इच्छा है कि कायरा आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करे।

ADVERTISEMENTS

Leave A Reply

Your email address will not be published.