जब ग्रामीणों ने खुद संभाली सड़क की कमान
चमोली के सकण्ड गांव तक 3 महीने में रोड पहुंचाने का CM धामी का निर्देश
चमोली , 16 सितंबर 2026। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखंड के सकण्ड (स्कंद) गांव में सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने आखिरकार खुद ही रास्ता बनाने का बीड़ा उठा लिया। वर्षों से सड़क की मांग और कई बार सर्वे होने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने गेती, फावड़े और कुदाल उठाकर श्रमदान शुरू कर दिया। ग्रामीणों की इस पहल की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों को सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेज करते हुए तीन महीने के भीतर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।
जिसके बाद ये खबर सोशल मीडिया में भी सामने आई। इसका सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।