कैंची धाम में बदल सकता है दर्शन का सिस्टम, रोज 20-25 हजार श्रद्धालुओं की सीमा पर विचार

नैनीताल, 08 अक्टूबर 2026 । उत्तराखंड के नैनीताल स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। बाबा नीम करौली के इस प्रसिद्ध धाम में पिछले वीकेंड बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बाद ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की चुनौती सामने आई। अब प्रशासन ऐसी व्यवस्था तैयार करना चाहता है, जिससे पहले से पता रहे कि किसी दिन कितने श्रद्धालु धाम पहुंचने वाले हैं।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों और पर्यटन कारोबारियों के साथ बैठक कर धाम में प्री-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था शुरू करने पर चर्चा की। उन्होंने डीएम और एसएसपी को इस संबंध में तत्काल शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

पोर्टल और संबंधित मोबाइल एप से पंजीकरण

कैंची धाम मंदिर में प्रतिदिन 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं को प्रवेश देने की सीमा निर्धारित की जा सकती है। मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। चारधाम यात्रा की तर्ज पर एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जाएगा। श्रद्धालु पोर्टल और संबंधित मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।

कैंची धाम में श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ता जा रहा है। हनुमान अंश मूवी के बाद कैंची धाम में ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिससे घंटों जाम की स्थिति बन रही है। बीते दिनों में हालात ज्यादा खराब हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.