बांकीपुर नतीजों के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा राजनीतिक संदेश, बोले— ‘PM मोदी के लिए यह वेक-अप कॉल’

पटना, 04 अगस्त 2026 । बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बांकीपुर का जनादेश केवल एक सीट का परिणाम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश देता है। प्रशांत किशोर ने इसे प्रधानमंत्री मोदी के लिए “वेक-अप कॉल” बताते हुए कहा कि जनता का मूड बदल रहा है और राजनीतिक दलों को मतदाताओं की अपेक्षाओं को गंभीरता से समझना होगा।

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक वेक-अप कॉल है। बिहार को एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो शिक्षा में सुधार कर सके, नौकरियां पैदा कर सके और पलायन को रोक सके। हमारा उद्देश्य ठेके-पट्टे के लिए विधायक बनना नहीं है, बल्कि बिहार का विकास सुनिश्चित करना है।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.