Karwa Chauth 2026: उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें 8 शहरों का समय

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाओं को रात में चांद निकलने का इंतजार रहता है। चंद्रमा के दर्शन कर पूजा करने के बाद व्रत खोला जाता है।

उत्तराखंड में अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है। ऐसे में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का अनुमानित समय जानना व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए उपयोगी है।

देहरादून में रात 8 बजकर 2 मिनट पर चांद निकलने का अनुमान है। हरिद्वार में चंद्रोदय रात 8 बजकर 3 मिनट पर हो सकता है। रुड़की और ऋषिकेश में रात 8 बजकर 2 मिनट पर चांद दिखाई देने की संभावना है।

नैनीताल में रात 7 बजकर 59 मिनट पर, जबकि टिहरी में रात 8 बजे चंद्रमा के दर्शन होने का अनुमान है। रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में रात 7 बजकर 57 मिनट पर चांद निकल सकता है।

करवा चौथ पर महिलाएं शाम को पूजा-अर्चना करती हैं और चंद्रमा के निकलने का इंतजार करती हैं। चांद दिखाई देने पर महिलाएं अर्घ्य देकर पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोलने की परंपरा निभाई जाती है।

पहाड़ी क्षेत्रों में बादल, धुंध और ऊंची पहाड़ियों के कारण चांद दिखाई देने में कुछ मिनट की देरी हो सकती है। इसलिए पूजा के लिए स्थानीय पंचांग में दिए गए समय की भी पुष्टि कर लें।

ADVERTISEMENTSAdAd
Leave A Reply

Your email address will not be published.