पूरे हरियाणा में सस्ती होगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां, सरकार ने EV खरीद पर 100% मोटर व्हीकल टैक्स छूट का किया ऐलान
हरियाणा , 29 जुलाई 2026 । हरियाणा सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब गुरुग्राम और फरीदाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा में ₹30 लाख तक कीमत वाले नए इलेक्ट्रिक वाहनों पर मोटर व्हीकल टैक्स में 100% छूट मिलेगी। इससे इलेक्ट्रिक कार और अन्य पात्र EV खरीदने वाले उपभोक्ताओं की वाहन खरीद लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी। यह निर्णय राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूर किया गया।
अब तक, हरियाणा बैटरी-संचालित और CNG गाड़ियों पर एकमुश्त टैक्स में 20% की छूट देता था। जहां इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए यह छूट अब बढ़ाकर 100% कर दी गई है, वहीं CNG गाड़ियों के लिए यह 20% पर ही बनी हुई है।