अमेठी के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने बताई आंखों और कानों की परेशानी
सुनते ही एक्शन में आए DM-SP; स्वास्थ्य शिविर लगाने के आदेश
अमेठी, 11 नवंबर 2026 | उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भाई-दूज के अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गौरीगंज स्थित वृद्धजन आश्रम पहुंचे। यहां अधिकारियों ने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और त्योहार की खुशियां साझा कीं। बातचीत के दौरान कुछ बुजुर्गों ने कम दिखाई देने और सुनने में परेशानी होने की बात बताई। उनकी समस्या सुनते ही जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने तत्काल अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
डीएम ने वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कराने और जरूरतमंद बुजुर्गों को चश्मा, श्रवण यंत्र तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सरवनन टी भी मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान जब डीएम शशांक चौधरी ने बुजुर्गों से बातचीत की तो कुछ वृद्धजनों ने कम दिखाई देने और सुनने में परेशानी होने की बात साझा की। इस पर डीएम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आश्रम में जल्द ही एक बड़ा चिकित्सकीय परीक्षण शिविर लगाया जाए। शिविर में सभी बुजुर्गों की जांच कराकर जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे, श्रवण यंत्र (हियरिंग मशीन) और आवश्यक दवाएं मुहैया कराई जाएं।