देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बद्रीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर फाटा की ओर लौट रहा ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास चाई गांव के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर के विष्णुप्रयाग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम हादसे की संभावित वजह हो सकता है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS

बताया गया है कि सेना की यूनिट की ओर से चमोली के जिलाधिकारी को हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित बचाव दल सक्रिय हो गए हैं। मेडिकल टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। हेलीकॉप्टर में सवार छह लोगों की तलाश के लिए टीमें जुटी हुई हैं।

फिलहाल पायलट से संपर्क नहीं हो पाने की जानकारी सामने आई है। हादसे में किसी के हताहत होने अथवा घायलों की स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू अभियान और घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

(नोट: यह खबर प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर तैयार की गई है। यात्रियों की स्थिति, हादसे के कारण और रेस्क्यू अभियान की आधिकारिक पुष्टि के बाद विवरण अपडेट किया जाएगा)

ADVERTISEMENTSAdAd
Leave A Reply

Your email address will not be published.