खबर शेयर करें –
देहरादून: उत्तराखंड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों को चयन वेतनमान (लेवल-13) में पदोन्नति देने की मंजूरी मिल गई है। यह पदोन्नति विभागीय चयन समिति की संस्तुति के बाद दी गई है।
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, पूजा नेगी, नीतू भंडारी, शशि सिंह, आनंद सिंह और वीरेंद्र रावत शामिल हैं।


