कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

कालाढूंगी : कालाढूंगी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के छोटी हल्द्वानी, चांदनी चौक और चिंतपुर में कार्यक्रम हुए।

कार्यक्रम में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके काम की सराहना की।

ADVERTISEMENTSAdAd

सुरेश भट्ट ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण और शुरुआती शिक्षा के साथ उनके संस्कार और विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों और महिलाओं तक स्वास्थ्य, पोषण और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। कार्यक्रम के जरिए महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं, पोषण और जनहित की पहलों को लेकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

इस मौके पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ऋतु बिष्ट, ग्राम प्रधान नेहा पांडे, ममता शाह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमा गोस्वामी, लीला जोशी, आशा देवी और लीला देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Leave A Reply

Your email address will not be published.